BSF [सीमा सुरक्षा बल] कॉन्स्टेबल भर्ती की तैयारी में लगे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन BSF[सीमा सुरक्षा बल ]ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल रिक्रूटमेंट पोर्टल rectt.Bsf.gov.in पर उपलब्ध कराए गए। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इससे पहले BSF [सीमा सुरक्षा बल] संगठन द्वारा रोजगार समाचार सकता 8-14 जनवरी 2022 में जारी BSF[सीमा सुरक्षा बल ]कॉन्स्टेबल भर्ती अधिसूचना 2022 के अनुसार विभिन्न ट्रेड में कुल 2788 पदों पर भर्ती की जानी है। साथ ही इन पदों के लिए संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। हालांकि बाद में नियमित नियुक्ति का भी प्रावधान है।
इसे भी पढ़े ….. एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्र प्री-बोर्ड परीक्षा अब घर बैठ कर दे सकेंगे
इस तरह करें आवेदन
BSF[सीमा सुरक्षा बल] कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए सभी उम्मीदवार अधिकारिक भर्ती पोर्टल, rectt.Bsf.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड भी कर सकते हैं। सीधे एप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन प्रतीक प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को BSF[ सीमा सुरक्षा बल] कॉन्स्टेबल एप्लीकेशन 2022 पेज पर पहले पंजीकरण करना होगा। और फिर अगले चरणों में मांगे गए विवरणों को भर कर अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत सभी उम्मीदवारों को ₹100 का शुल्क फीस भरना होगा। जिसका भुगतान सभी उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे।
BSF[सीमा सुरक्षा बल] कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2021 के लिए शैक्षणिक योग्यताएं
इसे भी पढ़े …. भारतीय सेना{INDIAN ARMY} में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी, 107 ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए 22 जनवरी तक आवेदन
BSF[सीमा सुरक्षा बल] कांस्टेबल जीडी भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार आवेदन के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही सभी उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 को 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना।