अगर बात की जाए देशभर में शुक्रवार को 2 लाख 68 हजार 833 नए कोरोना केस मिले हैं। 1 लाख 22 हजार 684 लोग ठीक हुए जबकि 402 लोगों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव के सियानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1 लाख 45 हजार 747 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और आपको बता दें कि फिलहाल देश में 14. 10 लाख एक्टिव केस दर्जा तीसरी लाइन में एक्टिव केस पहली बार 14 लाख के पार पहुंच गया है। पिछले 14 दिनों में एक्टिव केस 1054% की बढ़ोतरी हुई है।
दिल्ली: लगातार दूसरे दिन भी डेली केस में गिरावट 20000 मामले मिले
दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 20,718 केस मिले। 13 जनवरी को 28, 867 मामले दर्ज किए गए थे ज्योतिषी लहर के दौरान दिल्ली में मिलने वाला 1 दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इसके बाद 14 जनवरी को 24, 383 नए केस मिले और आज यानी 15 जनवरी को मामले और भी कम हो गए हैं। तथा प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 30.64% है।
एक्टिव केस 93, 407 है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के चलते 30 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया। कि पिछले पांच-छह दिनों में अस्पताल में मरीजों की भर्ती होने की दर बढ़ी नहीं है। इससे साफ पता चलता है। कि आने वाले दिनों में केस भी कम होने की संभावना है। 85% अस्पताल बैड खाली पड़े हैं।
नई जानकारी
• देश में अब तक ओमिक्रॉन के 6,041 मामलों की पुष्टि की गई है। वही पॉजिटिविटी रेट 16.66% दर्ज की गई।
• दिल्ली में 24, 330 नए केस मिले पॉजिटिविटी रेट 30% हुआ। प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू शुरू, गैर जरूरी चीजों की सप्लाई सोमवार तक रोकी गई है। हमारे एक्सपर्ट ने कहा गोविंद के माइल्ड सिम्पटम्स पेरासिटामोल बढ़िया और पर्याप्त है।
• करोना के इलाज की दवा मोलनुपिराविर की बिक्री और इस्तेमाल पर उड़ीसा सरकार के ड्रग्स रेगुलेटर ने रोक लगा दी है। राज्य सरकार के नियामक ने कहा है। कि जब तक यह पूरी तरह साबित न हो जाए की दवा पूरी तरह सुरक्षित है। इस के इस्तेमाल और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा देनी चाहिए।
इसे भी पढ़े …… “एकीकृत विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्मार्ट कक्षाएं 5 साल की शिक्षा योजना पर ध्यान केंद्रित करती हैं”
• 5 राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित •
1. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43, 211 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 33, 356 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए और 19 व्यक्तियों की मौत हुई है। राज्य में कुल एक्टिव केस बढ़कर 2.61 लाख हो गए हैं। अब तक राज्यों में 71.24 लाख व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 67.17 लाख व्यक्ति ठीक हो चुके हैं।और आपको बता दे की जबकि 1,41,756 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 21% हैं।
इसे भी पढ़े …… 26 जनवरी तक बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल, कॉलेज : हरियाणा के शिक्षा मंत्री
2. कर्नाटक
आपको बता दें कि यहां शुक्रवार को 28,723 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 3105 लाख लोग ठीक हुए। और 8 लोगों की मृत्यु हुई। अब तक राज्य में 31.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।इनमें 29.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 38,411 लोगों की मौत हो गई है। यहां भी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई हैं। अभी यहां 1,41,337 मरीजों का इलाज चल रहा है।यहां पॉजिटिविटी रेट करीब 13 परसेंट हो गई है।
3. दिल्ली
अगर केंद्र शासित दिल्ली की बात की जाए तो शुक्रवार को 24,383 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह 8 महीने बाद राज्य में 1 दिन में नए संक्रमित की सबसे ज्यादा संख्या है। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 30% पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि अब हर तीन टेस्ट पर एक मरीज संक्रमित मिल रहा है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 34 व्यक्तियों की मौत हो गई है। हालांकि 26,236 मरीज ठीक हो गए हैं। राजधानी में अब कुल एक्टिव केस 92,273 ही है। पॉजिटिव की संख्या 16.70 लाख हो गई है। जिनमें से 15. 53 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक राजधानी में 25,305 लोगों की मौत हो चुकी है।
4. तमिलनाडु
शुक्रवार को 24 घंटे के दौरान 23,459 नए के सामने आए हैं। जबकि 9026 मरीज ठीक हो चुके हैं। और 26 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक राज्य में 28.91 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 36,956 लोगों की मृत्यु हो गई है। यहां कुल एक्टिव केस 1,18,017 है। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15% हो गया। इससे पहले गुरुवार को यहां पॉजिटिविटी रेट 13 % थी।
5. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 22,647 नए केस आए हैं। पश्चिम बंगाल में इस दौरान 8687 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि आपको बता दें कि 28 व्यक्तियों की मौत हो गई है। यहां पॉजिटिविटी रेट 31% है तथा इस राज्य में अब तक कुल 18. 63 लाख केस मिले हैं। जबकि 16.98 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। इस राज्य में कोरोना वायरस अब तक कुल 20,013 लोगों की व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है बंगाल में अब कुल एक्टिव केस 1 लाख 45 हजार 483 है।