SSC/RRB Group D/UP POLICE Exam 2022 : 20 जून के करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्नों को जरूर पढ़ें

SSC/RRB Group D/UP POLICE Exam Current Affairs 20 june 2022इस लेख में हम आपको 20 जून 2022 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आए हैं। आप सभी लोगों को ये पता ही हो होगा कि भविष्य में रेलवे के द्वारा RRB Group D, UP POLICE, UPSSSC PET एवं SSC के विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं होने वाली हैं। इन परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स का बहुत ही अहम योगदान होता है। इसलिए यदि आप Group D और अन्य सरकारी भर्ती की तैयारी में जुटे हुए है तो करेंट अफेयर्स के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को नियमित तौर पर जरूर पढ़ें।

इन्हें भी पढ़े..

यहां 20 जून 2022 के करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को उनके उत्तर के साथ दिया गया है जो कि आपकी रेलवे एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। अतः इनको अच्छी प्रकार से पढ़ कर याद कर लें।

SSC/RRB Group D/UP POLICE Exam 2022 : 20 जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

प्रश्न. फोटोशेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पहले क्रिकेटर कौन बने है?

  1. विराट कोहली
  2. महेंद्र सिंह धोनी
  3. रोहित शर्मा
  4. युवराज सिंह

उत्तर: 1

प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)’ ने किस भारतीय को एशिया और प्रशांत विभाग के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया है?

  1. बिमल कोठारी
  2. प्रवीण डोंगरे
  3. विश्वजीत राणे
  4. कृष्ण श्रीनिवासन

उत्तर: 4

प्रश्न. ड्रोन नीति ( Drone Policy)’ को मंजूरी देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?

  1. महाराष्ट्र
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरियाणा
  4. हिमाचल प्रदेश

उत्तर: 4

प्रश्न. भारत-ब्रिटेन सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म ‘India UK Together Culture Season’ के नए एम्बेसडर कौन बने है?

  1. अर्जित सिंह
  2. सोनू निगम
  3. A. R. रहमान
  4. शंकर महादेवन

उत्तर: 3

प्रश्न. बाकू मे फार्मूला वन अजरबैजान ग्रा प्री रेस किसने जीती?

  1. मैक्स वेरस्टापेन
  2. रोजर फैडर
  3. लुईस हैमिल्टन
  4. इनमें से कोई नही

उत्तर: 1

प्रश्न. ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की 12वीं बैठक की अध्यक्षता किस देश के NSA ने की?

  1. चीन
  2. ब्राज़िल
  3. रूस
  4. भारत

उत्तर: 1

प्रश्न. कौन सा शहर प्रसंस्कृत स्टील स्लैग (औद्योगिक अपशिष्ट) सड़क पाने वाला देश का पहला शहर बन गया है?

  1. मुंबई
  2. सूरत
  3. पणजी
  4. लखनऊ

उत्तर: 2

प्रश्न. वर्ष 2022 के लिए विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत का स्थान क्या है?

  1. 37
  2. 35
  3. 33
  4. 31

उत्तर: 1

प्रश्न. NeSDA 2021 रिपोर्ट के अनुसार, ई-सेवा वितरण आकलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कौन सा राज्य शीर्ष पर है?

  1. गुजरात
  2. तमिलनाडु
  3. केरल
  4. उत्तर प्रदेश

उत्तर: 3

आशा करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी एवं यह जानकारी से भरपूर होगी .

Sharing Is Caring: