UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) द्वारा इस वर्ष अभ्यर्थियों के लिए कई पदों पर भर्तियां (UPPSC Upcoming Recruitment) निकाली जानी है. इसके लिए आयोग ( Commission ) ने पहले ही पूरी समय सारिणी सहित पदों की जानकारी साझा कर दी है। बता दें कि आयोग द्वारा वर्ष 2023 में जो परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी, उसकी जानकारी भी आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में देंगे। साथ ही परीक्षाएं किस किस तिथि पर आयोजित की जायेंगी और पूरा टाइम टेबल क्या है, इसके लिए अभ्यर्थी नीचे दी रही लिंक के माध्यम से पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
इन पदों पर जल्द होगी भर्ती 2023 –
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) द्वारा वर्ष 2023 में कई पदों ( Post ) पर भर्तियां की जाएंगी। आयोग इस वर्ष APO , UPPCS , चिकित्साधिकारी आयुर्वेद स्क्रीनिंग परीक्षा, सहायक अभियोजन परीक्षा, सिविल जज परीक्षा, खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा सहित कई परीक्षाएं आयोजित होंगी। ये सभी परीक्षाएं आयोग द्वारा एक तय समय पर आयोजित की जायेंगी।
इन तिथियों में आयोजित होगी परीक्षाएं 2023 –
आयोग द्वारा जारी 2023 की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष परीक्षा की शुरुआत 8 जनवरी से हो गई है। 8 जनवरी को चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया। इस वर्ष ये है परीक्षाओं की तारीख –
* 8 जनवरी 2023: आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022
* 9 जनवरी और 10 जनवरी 2023: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022
* 12 फरवरी 2023: उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022
* 19 मार्च 2023: खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022
* 14 मई 2023: सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023
* 23/24/25 मई 2023: न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022
* 23 सितंबर 2023 से शुरू: सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023
* 9 अक्टूबर 2023 से शुरू: सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023
अभ्यर्थी यहाँ से डाउनलोड करे परीक्षा कैलंडर 2023 –
अगर आप आयोग द्वारा जारी 2023 की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की अधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर जाकर 2023 की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस माह नही होगी कोई परीक्षा 2023 –
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) ने 2023 की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा कैलेंडर ( Exam Calander ) जारी करने के साथ साथ ये भी स्पष्ट कर दिया है कि किस माह में आयोग द्वारा परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर ( Exam Calander ) के अनुसार अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्त, नवंबर और दिसंबर माह में आयोग की ओर से कोई भी परीक्षा प्रस्तावित नहीं की गई है।
25 दिन किये गये आरक्षित –
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) ने 2023 की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा कैलेंडर तो जारी कर दिया है, लेकिन इस परीक्षा कैलेंडर ( Exam Calander ) में 25 दिन आरक्षित रखे गए हैं। यानी की अगर आयोग ( Commission ) द्वारा इस दौरान किसी और भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी, तो वह परीक्षा आरक्षित किए गए 25 दिनों में ही आयोजित की जायेगी। आरक्षित तिथियों ( Reserved Date ) के अलावा किसी और दिन अचानक से किसी भी परीक्षा के लिए कोई शेड्यूल ( Schedule ) नहीं बनाया जायेगा।