VAN VIBHAG BHARTI : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वन विभाग भर्ती 2023 की कुल 2112 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिसके लिए दसवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वन विभाग भर्ती 2023 की कुल 2112 रिक्तियों में से 1772 रिक्तियां वन रक्षक के लिए हैं, कुल 200 रिक्तियां जेल प्रहरी के लिए हैं और 140 रिक्तियां फील्ड गार्ड के लिए हैं।
वन विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन 25 जनवरी 2023 से शुरू हो गया है और उम्मीदवार 8 फरवरी 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। मध्य प्रदेश वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में आरक्षण की जांच के लिए लेख को नीचे तक पढ़ें।
वन विभाग भर्ती 2023 राज्य स्तर पर जारी की गई है, मध्य प्रदेश के 10वीं पास उम्मीदवार मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश वन विभाग भर्ती 2023 में लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा, इन दोनों को पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल गार्ड के पदों पर होगा.

वन विभाग भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया
वन विभाग भर्ती 2023 में चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा, आवेदन के बाद उम्मीदवार की लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन होगा।
वन विभाग भर्ती 2023 के लिए पात्रता
वन विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा –
- उम्मीदवार का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वन विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क
वन विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य उम्मीदवारों को ₹560, ओबीसी उम्मीदवारों को ₹310 और एससी-एसटी उम्मीदवारों को भी ₹310 आवेदन शुल्क देना होगा।
वन विभाग भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि 25 जनवरी 2023 से
- आवेदन की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2023 तक
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 08 फरवरी 2023 तक है
- आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2023
- परीक्षा आयोजित करने की प्रारंभिक तिथि 11 मई 2023
वन विभाग भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज(Dcoment)
- प्रोफ़ाइल और रोजगार पंजीकरण
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर
- जीमेल आईडी
वन विभाग भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? देखें
- सबसे पहले उम्मीदवार को मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर ही नोटिफिकेशन एरिया में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अधिसूचना नई विंडो पर उम्मीदवार के डिवाइस में खुलेगी, अपनी पात्रता मानदंड के अनुसार अधिसूचना को सही से जांच लें।
- नोटिफिकेशन में दिए गए अप्लीकेशन लिंक पर क्लिक कर अप्लीकेशन फॉर्म को ओपन करें।
- अपना नाम, पता, शिक्षा योग्यता और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद रसीद डाउनलोड करें।
- आपका वन विभाग भर्ती 2023 आवेदन पूरा हो जायेगा।
वन विभाग में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
मध्य प्रदेश व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट है – peb.mp.gov.in
फारेस्ट डिपार्टमेंट भर्ती में कितनी रिक्तियां जारी की जाती हैं?
वन विभाग भर्ती में कुल 2112 रिक्तियां जारी की गई हैं।
वन विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
मध्य प्रदेश वन रक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 25 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रही है।
UPPSC Recruitment 2023: लाखों पदों पर भर्ती का आयोजन, लोक सेवा आयोग